गौमाता को रोज रोटी खिलानी चाहिए !

पुराणों के अनुसार गाय में सभी देवताओं का वास माना गया है। हिंदू धर्म में गाय को एक महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। गाय के दूध को अमृत कहा गया है। प्राचीन काल से ही भारत में गोधन को मुख्य धन मानते आए हैं और हर प्रकार से गौरक्षा, गौसेवा एवं गौपालन पर ज़ोर दिया जाता रहा है। हमारे हिन्दू शास्त्रों, वेदों में गौरक्षा, गौ महिमा, गौ पालन आदि के प्रसंग भी अधिकाधिक मिलते हैं। रामायण, महाभारत, भगवद्गीता में भी गाय का किसी न किसी रूप में उल्लेख मिलता है। गाय, भगवान श्री कृष्ण को अतिप्रिय है। गौ पृथ्वी का प्रतीक है। गौमाता में सभी देवी-देवता विद्यमान रहते हैं। सभी वेद भी गौमाता में प्रतिष्ठित हैं। वहीं दूसरी ओर पहली रोटी गाय के लिए निकालने का भी विधान है। आइए जानते हैं की गाय को रोटी खिलाने से क्या लाभ मिलते हैं।

गाय को रोटी खिलाने से क्या लाभ मिलते हैं।

गाय के रोजा हरा चारा खिलाने से घर में सुख-समृद्धि आती है। बुधवार के दिन विशेष रूप से हरा चारा खिलाने से सभी तरह के संकटों से मुक्ति मिल जाती है।

ऐसा माना जाता है कि गाय को रोज रोटी खिलाने से व्यक्ति के हर मनोकामना पूरी होती है साथ ही इससे घर में सुख समृद्धि भी बनी रहती है। साथ ही गाय को रोटी खिलाने से जीवन में तरक्की के रास्ते खुल जाते हैं। सभी महत्वपूर्ण काम बनने लगते हैं।

गाय माता के रोज पैर छूकर अपने दिन की शुरुआत करने से आर्थिक समस्या दूर होती है। ऐसा मना किया है कि सुबह शाम गाय के नाम का घी का दीपक जलाने से और गाय को रोटी खिलाने से घर में मौजूद सभी वास्तु दोष दूर होते हैं।

नवग्रहों की शांति के लिए भी गाय कि विशेष भूमिका होती है। मंगल के अरिष्ट होने पर लाल रंग की गाय की सेवा और गरीब ब्राह्मण को गोदान ख़राब मंगल के प्रभाव को क्षीण कर देता है।

बुध ग्रह की अशुभता के निवारण हेतु गायों को हरा चारा खिलाने से राहत मिलती है।

पितृदोष होने पर गाय को प्रतिदिन या अमावस्या को रोटी, गुड़, चारा आदि खिलाना चाहिए। गाय की सेवा पूजा से लक्ष्मी जी प्रसन्न होकर भक्तों को मानसिक शांति और सुखमय जीवन होने का वरदान देती है।

गौमाता को रोटी कैसे खिलाये ?

गाय को दी जाने वाली रोटी के साथ आप चीनी या गुड़ भी दे सकते हैं। अगर आपके घर शुद्ध शाकाहारी भोजन बनता है, तो आप वह भी गाय को खिला सकते हैं।

 ध्यान रहे कि गाय माता को कभी भी सूखी रोटी नहीं खिलानी चाहिए। इससे आपको रोटी खिलाने से मिलने वाला पुण्य प्राप्त नहीं होता।

गाय को देने वाली रोटी में हल्दी लगाने से आपको शुभ फल प्राप्त होता है।

आप भी जुड़िये, कॉल करे 9922113222

डॉ अभिरुचि जैन

आत्मस्पर्श चैरिटेबल ट्रस्ट

नागपुर

Food donation Goshala 15 Aug 2023

Gaybhojan by Abhinandan Palsapure